शहडोल। सादिक खान
शहडोल। बारिश के मौसम में वाहन चालकों के लिए एक अनोखी ट्रिक सामने आई है, जिसे ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसे पांच दिनों में आठ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।उनके यह विडियो में एक साधारण आलू का उपयोग करते हुए दिखाया गया है कि कैसे साइड मिरर को साफ और स्पष्ट रखा जा सकता है। इस वीडियो ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
विवेकानंद तिवारी, जो कि शहडोल जिले में ट्रैफिक हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं, यह वीडियो हाल ही में मौसम की नकारात्मक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बनाया। वीडियो में उन्होंने दिखाया कि आलू को काटकर साइड मिरर पर रगड़ने से मिरर पर पानी की बूंदें नहीं टिकती हैं, जिससे दृश्यता बनी रहती है। जब आप आलू के रस से मिरर को साफ करते हैं, तो यह एक प्राकृतिक कोटिंग का काम करता है। इससे बारिश में भी मिरर की स्पष्टता बनी रहती है,।
विवेकानंद तिवारी नियमित रूप से ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा टिप्स के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। वे अपने वीडियो के माध्यम से हमेशा नई-नई जानकारी साझा करते हैं, जिससे लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बने रहें। उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि लोग सड़क पर सुरक्षित रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इस तरह की छोटी-छोटी जानकारियां वास्तव में जीवन बचा सकती हैं।
वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद, यह देखते ही देखते वायरल हो गया। करोड़ों लोगों ने इसे देखा और लाखो लोगों ने इसे साझा किया। कई उपयोगकर्ताओं ने इसकी सराहना करते हुए कहा, यह एक बहुत ही सरल और प्रभावी तरीके से समस्या का समाधान है। हम इसे अपने अनुभव में लाएंगे।
विवेकानंद तिवारी की इस ट्रिक ने न केवल उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया है, बल्कि यह ट्रैफिक नियमों की जागरूकता में भी मदद कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे उपाय ना केवल चालकों को जानकारी देते हैं, बल्कि सड़क पर सावधानी बरतने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
5 दिनों में 8 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा
आलू वाला वीडियो विवेकानंद तिवारी का काफी वायरल हुआ है, जिसे यूट्यूब में 2.5 करोड़ लोगों ने देखा है।इंस्टाग्राम में 3 करोड़ 23 लाख से अधिक लोगों ने अब तक इस वीडियो को देख लिया ।इसी तरह इंस्टाग्राम में 3 करोड़ 23 लाख लोगों ने अब तक इस वीडियो को देखा और कई लाख लोगों ने इस वीडियो को साझा भी किया है।
https://www.facebook.com/share/r/1AmruXjfbA/
0 Comments