शहडोल। सादिक खान
शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बोचरो गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति का आज जंगल में छत विछत शव मिलने से गाँव मे सनसनी फ़ैल गयी।। सोमवार की सुबह महुआ बिनने गए लोगों ने शव को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी।इस संबंध मे थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली हैँ, शव के गले में गम्भीर चोट के निशान दिखाई दे रहें हैं। इसके अलावा शरीर के कई अन्य अंगों में भी काफी चोट के निशान है। पुलिस के अनुसार संभवतः मृतक किसी जंगली जानवर के हमले का शिकार हुआ है। जिससे उसकी मौत हो गयी। हालांकि पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। मृतक की अभी तक पहचान नही हो सकी है।
आदम खोर बाघ का था मूवमेंट
बोचरो गांव में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।बीती दिनो सीधी टाइगर रिजर्व की टीम ने तीन हाथियों की मदद से एक आदम खोर बाघ को रेस्क्यू किया गया था । उक्त क्षेत्र मे काफी समय से इस आदम खोर बाघ का मुवमेंट बना हुआ था। वह कई लोगो को अपना शिकार भी बना चुका था। ज़ब वन विभाग व स्थानीय थाना पुलिस को लगातार सूचना देने के बाद भी इस बाघ को पकड़ने कोई सार्थक कदम नही उठाया गया तो बीते दिनों संपन्न हुए लोक सभा चुनाव के दौरान गांव के मतदान का बहिष्कार कर दिया था। काफी समझाइश के बाद लोगो ने इस शर्त पर मतदान किया था कि चुनाव के बाद इस आदम खोर बाघ को पकड़ने के लिए वन अमला आएगा। जिसके बाद बाघ का रेस्क्यु करने बीते दिवस वन विभाग की टीम यहां पहुंची थी।
0 Comments