Ticker

6/recent/ticker-posts

बहन के सामने 8 साल के भाई की मौत, गांव में पसरा मातम, गोहपारू पुलिस कर रही जांच

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। खेलते खेलते 8 वर्षीय बालक कुएं में गिर गया,जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसकी बहन भी घटनास्थल पर मौजूद थी, कुएं में भाई को गिरता देख बहन ने दौड़ लगा दी और चीख पुकार मचाते हुए परिवार के लोगों को इसकी जानकारी बताइ, परिजन जब मौके पर पहुंचे और बालक को कुएं से निकाला गया जब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना गोहपारू क्षेत्र की है, पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गोहपारू थाना क्षेत्र के लफ़दा गांव में यह घटना घटी है।जिसमें 8 साल के बालक अर्जुन की मौत हुई है।पुलिस ने कहा कि घटना स्थल अर्जुन के घर के पीछे का है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन अपनी बड़ी बहन और दोस्तों के साथ घर के पीछे खेल रहा था,खेलते खेलते वह कुएं में जा गिरा,जिसे बड़ी बहन ने देखा और घर की ओर दौड़ लगा दी, परिवार में मौजूद लोगों को रो-रो कर बहन ने भाई के कुएं में गिरने की बात बताई, परिजन भी मौके पर दौड़ पड़े, और अर्जुन को कुएं से निकालने की कोशिश की गई,लेकिन जब तक देर हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिए है। पीएम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना में अर्जुन पिता अशोक सिंह (8) की मौत हुई है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।



Post a Comment

0 Comments