Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 टीआई और 6 उप निरीक्षकों के तबादले



शहडोल। सादिक खान 

 शहडोल। जिले की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के 15 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें 9 टीआई और 6 उप निरीक्षक शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक खेम सिंह पेंद्रे को धनपुरी थाना प्रभारी से अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक मो. समीर को पुलिस लाइन से जैतपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक जियाउल हक को ब्यौहारी थाना प्रभारी से देवलोंद थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक विनय सिंह गहरवार को बुढार थाना प्रभारी से धनपुरी थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।

इसी तरह निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल को यातायात थाना प्रभारी से बुढार थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक अभिलाष मिश्रा को पुलिस लाइन शहडोल से ब्यौहारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा को जैतपुर थाना प्रभारी से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक सातेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी को पुलिस लाइन शहडोल से सिंहपुर थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक राम कुमार गयाकवाल को महिला थाना प्रभारी से प्रभारी कंट्रोल रूम शहडोल बनाया गया है। उप निरीक्षक दिलीप सिंह को देवलोंद थाना प्रभारी से कोतवाली थाना भेजा गया है। उप निरीक्षक आशीष झारिया को सिंहपुर थाना से सोहागपुर भेजा गया है।

उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी और मोहितलाल सोनवानी को रिजर्व केंद्र से कोतवाली थाना पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी को कोतवाली थाना से ब्यौहारी थाना तथा सुरेश कुमार रेदास को ब्यौहारी थाना से सोहागपुर थाना भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments