Ticker

6/recent/ticker-posts

सब-स्टेशन की जमीन पर कब्जे का आरोप, अफसर बोले—भूमि किसकी है पता नहीं

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। बाणसागर-देवलोंद मुख्य बाजार के वार्ड क्रमांक 03 में जल संसाधन विभाग की शासकीय भूमि पर स्थापित आवासीय कॉलोनी के पुराना विद्युत सब-स्टेशन परिसर है , जिसमें लगे ट्रांसफार्मरों का संचालन MPSEB करती है, भूमि जलसंसाधन बाणसागर देवलौद की है, के आसपास कथित अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण का मामला सामने आया है , जिसमें लगे कई ट्रान्सफर , विद्युत से सम्बंधित यंत्र एवं परिसर में केबल अण्डरग्राउंड हैं। 

मामले को लेकर शिकायतकर्ता रामदयाल सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन, पुलिस अधीक्षक शहडोल सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत कमिश्नर शहडोल, कलेक्टर शहडोल, जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर गंगा कछार रीवा के समक्ष भी किए जाने की जानकारी दी गई है। अभी हाल में भी वहां पक्का निर्माण चल रहा है,जब इस मामले में हमने जवाबदार अधिकारी से बात की तो उन्होंने तो अपना पल्ला झाड़ लिया और गोल-मोल जवाब देते हुए कहा कि मुझे यह भी जानकारी नहीं की भूमि हमारी है या नहीं।

शिकायत में बताया गया है कि शासकीय भूमि पर पुराना विद्युत सब-स्टेशन परिसर स्थापित है। परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर सहित अन्य महत्वपूर्ण विद्युत उपकरण लगे हुए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सब-स्टेशन परिसर में अतिक्रमण कर अनधिकृत निर्माण किए गए हैं। इन निर्माणों के कारण विद्युत सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शिकायत में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, लाइट मशीनरी एवं विद्युत/यांत्रिकी उपसंभाग क्रमांक-01, देवलोंद की ओर से थाना प्रभारी देवलोंद को भेजे गए पत्र का भी उल्लेख किया गया है। पत्र क्रमांक 82/अनु.लि./बाणसागर दिनांक 29 जून 2026 के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखे जाने की बात शिकायत में दर्ज है।

हादसे की आशंका जताई

शिकायतकर्ता ने कहा है कि सब-स्टेशन परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण स्थापित होने के कारण उनके आसपास किया गया अनधिकृत निर्माण आमजन के जान-माल की सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर विषय है। भविष्य में किसी अप्रिय विद्युत दुर्घटना की स्थिति बनने के साथ विभागीय कर्मचारियों को रखरखाव और मरम्मत कार्य में भी परेशानी हो सकती है।

जांच के बाद कार्रवाई की मांग

रामदयाल सिंह ने अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान यदि अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण प्रमाणित होते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शिकायतकर्ता ने इस संबंध में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के साथ विभागीय पत्र की छायाप्रति और संबंधित स्थल के फोटो भी संलग्न किए गए हैं।

मुझे जानकारी नहीं है। शायद यह भूमि हमारी है या नहीं, शायद यह भूमि पावर हाउस की है।पता करवाता हु।बीके सिंह अधीक्षण यंत्री (एस,ई) बाणसागर



Post a Comment

0 Comments