Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ पत्रकार कैलास लालवानी की माताजी को सांसद हिमाद्रि सिंह ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर जताया शोक

 


शहडोल। वरिष्ठ पत्रकार कैलास लालवानी की माता श्रीमति सावित्री देवी जी के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। 24 जून 2026 को सावित्री देवी जी के निधन के बाद उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्रि सिंह भी शामिल हुईं...

सांसद हिमाद्रि सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार कैलास लालवानी एवं उनके परिवार से मुलाकात कर दिवंगत सावित्री देवी जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की, इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की...

इस भावुक अवसर पर सांसद हिमाद्रि सिंह ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की...

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ अध्यक्ष नगर परिषद बरगवां श्री मति गीता गुप्ता, डॉ. राज तिवारी, प्रीती शाहू, सुस्कू , मनीष तिवारी, रवि दुबे, राजेश, बिन्नू, लक्ष्मीकांत मिश्रा, शिवम माहरा, मुकेश शाहू,भौमिक जी, पत्रकार सूरज श्रीवास्तव सहित , अजय नामदेव अन्य गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे, सभी ने सावित्री देवी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी...

वरिष्ठ पत्रकार कैलास लालवानी के परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन है। ऐसे दुख की घड़ी में जनप्रतिनिधियों, पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों की उपस्थिति ने परिवार के प्रति संवेदना और आत्मीयता का संदेश दिया...

कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भावुक रहा,दो मिनट के मौन के बीच हर चेहरा दिवंगत सावित्री देवी जी की स्मृतियों को याद करता नजर आया। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Post a Comment

0 Comments