Ticker

6/recent/ticker-posts

मेडिकल कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस की धूम, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद



शहडोल। सादिक खान 

 शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. गिरीश रामटेके के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करने का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष, साहस और नेतृत्व से समाज को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी को अपने सामाजिक दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। वहीं नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्राणदा शुक्ला ने मेडिकल छात्र-छात्राओं को चिकित्सा सेवा के साथ मानवीय मूल्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक डॉ. साबिर खान ने कविता के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व, वीरता और संघर्ष को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। छात्र अन्वय मिश्रा और छात्रा वीनस पटेल ने भी उनके जीवन एवं विचारों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन छात्र योगेश चौधरी ने किया।

इस दौरान डॉ. विक्रांत कबीरपंथी, डॉ राजेश खरात, डॉ. किरण टांडिया, डॉ. मधु सौरभ सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह सहित चिकित्सा शिक्षक, चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, इंटर्न और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, सेवा और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया।




Post a Comment

0 Comments