Ticker

6/recent/ticker-posts

नवदुर्गा पर्व को लेकर झींक बिजुरी पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में दिए निर्देश

 


नूर आलम

शहडोल। नवदुर्गा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जैतपुर के उप थाना झींक बिजुरी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

बैठक में नायब तहसीलदार एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामपाल वर्मा ने उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इस दौरान सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने पर जोर दिया गया। बैठक में लोगों से सहयोग की अपील करते हुए नवदुर्गा पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments