शहडोल। शाखा स्वामी हरिदास संगीत विद्यालय की ओर से गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक पेश की। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनीन्द्र मिश्रा, रचना मिश्रा, नीलम चतुर्वेदी, सीमा पटेल, मोनिका दुबे और रेनू कटारे उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत कर सम्मान किया गया।
विद्यालय की संचालक वसुधा मिश्रा ने आयोजन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन अंजलि बाजपेयी ने किया। आयोजन में शैली मिश्रा, आन्या मिश्रा और चंद्रप्रभा सिंह ने सहयोग प्रदान किया। महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने और भारतीय संस्कृति के प्रति उत्साह प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया।


0 Comments