शहडोल। सादिक खान
शहडोल। जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में जमीनी बात पर खूनी संघर्ष में महिला घायल हुई है। घटना में महिला जिंदगी और मौत के बिच अस्पताल में जंग लड़ रही है। आरोपी महिला का जेठ है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। महिला संगीता के सर पर आरोपी ने लाठियां से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला अपनी खाली जमीन पर निर्माण करा रही थी तभी यह विवाद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि देवलौंद थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है।महिला संगीता कोल अपनी खाली पड़ी जमीन पर निर्माण करवाने के लिए ईट गिरवी हुई थी, तभी पड़ोस में रह रहा महिला का जेठ रामलोचन कोल मौके पर आ पहुंचा और महिला से विवाद करने लगा, कि तुमने यहां ईट क्यों गिरवाया है। महिला ने आरोपी को समझने की कोशिश की यह खाली जमीन मेरे हिस्से में है। मेरे पति के मौत के बाद अब यह मेरी हो गई , लेकिन आरोपी राम लोचन मानने को तैयार नहीं था। और विवाद करते-करते पास में पड़े डंडे को उठाकर महिला संगीता को पीटना शुरू कर दिया। महिला ने मदद की गुहार लगाई लेकिन पारिवारिक विवाद में कोई बीच बचाव करने आगे नहीं बढ़ा,तभी आरोपी ने महिला संगीता के सर पर गंभीर वार कर दिया,लाठी के वार से महिला का सर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही अचेत हो गई।
तभी एक स्थानीय युवक ने समझदारी का परिचय दिया और पुलिस की डायल हंड्रेड को इसकी जानकारी दी, खून से लथपथ तड़प रही महिला को मौके से किसी ने उठाने के की कोशिश भी नहीं की,लोगों को डर था कि महिला को अगर कुछ हो जाता है तो उन पर कोई समस्या ना आ जाए। इस डर की वजह से महिला का काफी खून मौके पर गिर गया, और घटना करने के बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार महिला अकेली ही घर में रहती है,और एक पुत्र है जो बाहर रहकर काम करता है, महिला का पति कई वर्ष पहले ही दुनिया से गुजर गए है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि महिला की जान जा सकती थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी रामलोचन कोल पर मारपीट एवम हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है ।
थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि जमीनी बात को लेकर विवाद हुआ है,महिला के सर में गंभीर का चोट पहुंची है, आरोपी पर हमने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।
0 Comments