Ticker

6/recent/ticker-posts

बुढार में फिर बवाल: चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी ठोकर एक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम, वाहन में की तोड़ फोड़

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। बुढार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में चार पहिया वाहन ने सामने से आ रही एक बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, घटना के बाद चार पहिया वाहन चालक वाहन छोड़ मौके से भाग गया,घटना के बाद परिजनों के साथ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, और सड़क पर शव रखकर चक्का जाम लगा दिया है।बाइक में दो लोग सवार थे। एक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए पुलिस ने बुढार अस्पताल में भर्ती करवाया है। सिंहपुर से बुढार मार्ग पर पिछले 1 घंटे से चक्का जाम लगा हुआ है।मौके पर खड़ी चार पहिया वाहन में लोगों ने तोड़ फोड़ भी की है।

पुलिस ने बताया कि बुढार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 54सी1031 ने सामने से आ रही बाइक,हीरो होंडा डीलक्स क्रमांक एमपी 18एम एन 5874 को ठोकर मार दी,इस घटना में बाइक में सवार अशोक बैगा उम्र 20 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस की डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए बुढार अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया है जहां घायल का उपचार चल रहा है। 

घटना के बाद चार पहिया वाहन चालक ने घटना स्थल पर वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया है।मृतक के शव को सड़क पर रखकर लोगों ने बुढार से सिंहपुर मार्ग पर चक्का जाम लगा दिया है। यह जाम पिछले 1 घंटे से लगा हुआ है, मौके पर थाना प्रभारी नहीं पहुंचे हैं। विरोध कर रहे लोगों की मांग है, कि फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। सड़क दुर्घटना कर वाहन छोड़कर चालक भाग गया , मौके पर खड़े चार पहिया वाहन में विरोध कर रहे लोगों ने तोड़फोड़ कर दी है। 

शहडोल में यह दूसरा चक्का जाम बुधवार को हो रहा है, अभी कुछ घंटे पहले दोहरी हत्या मामले में शहडोल से बुढार मार्ग में लोगों ने चार घंटे तक जाम लगाया था।





Post a Comment

0 Comments