Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में चरमराई यातायात व्यवस्था, बाणगंगा बाईपास पर लगा लंबा जाम, प्रभारी के निलंबन की उठ चुकी मांग

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। जगह-जगह लग रहे जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार शाम बाणगंगा बाईपास तिराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।

काफी देर तक जाम हटवाने कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालात बिगड़ते देख स्थानीय युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला और यातायात सुचारु कराया। इस दौरान लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली।

इधर, यातायात थाना प्रभारी संजय जायसवाल को निलंबित करने की मांग तेज हो गई है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने में यातायात प्रभारी विफल हो रहे है, जिसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और आमजन परेशान हो रहे हैं

Post a Comment

0 Comments