Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध खनन पर पुलिस सख्त, रेत की लूट पर ब्रेक! पुलिस ने दो जगह मारी रेड, गंभीर धाराओं में केश

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले में खनन माफियाओ के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेत की चोरी करते दो ट्रैक्टर जब्त कर आरोपियों पर कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पहली कार्रवाई देवलौंद थाना क्षेत्र के सोनघड़ियाल गोपालपुर में हुई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को धर दबोचा। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि आरोपी विनय मिश्रा के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सोन घड़ियाल क्षेत्र संरक्षित होने के बावजूद वहां से अवैध रेत निकासी की जा रही थी।

इसी तरह दूसरी कार्रवाई ब्यौहारी थाना क्षेत्र में की गई। ग्राम खामडांड से रेत चोरी करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इस मामले में राहुल उर्फ सोनी खैरवार (30) एवं हिमांशु सिंह, दोनों निवासी खामडांड, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जिया उल हक और उनकी टीम की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही।

गौरतलब है कि हाल ही में सोहागपुर थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर एक रेंजर को घायल कर दिया था। इसके बाद से जिले में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। लगातार हो रही छापामार कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का साफ संदेश है—अवैध खनन और परिवहन पर अब बख्शिश नहीं, सीधे सख्त कार्रवाई होगी।

Post a Comment

0 Comments