Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का शहडोल दौरा, बाइक रैली व संगठनात्मक बैठक आयोजित

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का शहडोल नगर आगमन हुआ, जहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।

इसके बाद जय स्तंभ चौक से बाइक रैली निकाली गई, जो अम्बेडकर चौक और गांधी चौक होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची। बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठन के समर्थन में नारे लगाए। कांग्रेस भवन पहुंचने के बाद संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी 13 तारीख को जबलपुर में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कटारे सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और युवा कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments