शहडोल। सादिक खान
शहडोल। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजा की कीमत करीब 10,980 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ब्यौहारी के वार्ड नंबर 11 जूनिया टोला निवासी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और संदेही के घर पहुंचकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के घर के किचन में रखी एक टीन की पेटी के अंदर से गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का वजन 1 किलो 250 ग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बीरेश कुमार द्विवेदी उर्फ मुकेश द्विवेदी, उम्र 51 वर्ष, निवासी जूनिया टोला ब्यौहारी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। बाद में आरोपी को न्यायालय शहडोल में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शहडोल रामजी श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुकेश आविद्रा के निर्देशन में थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी जियाउल हक सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments