Ticker

6/recent/ticker-posts

अघोषित बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, विद्युत विभाग की अव्यवस्थाओं एवं कथित भ्रष्टाचार के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में मुख्य अभियंता कार्यालय (मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड) पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नए ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं और ठेकेदारों से अवैध कमीशनखोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही बिना पूर्व सूचना के सुबह, दोपहर और शाम के समय की जा रही बिजली कटौती को बंद करने तथा मेंटेनेंस के नाम पर आम जनता को हो रही परेशानी समाप्त करने की मांग उठाई गई। संगठन ने वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी आवश्यक मेंटेनेंस कार्य पूर्ण करने की भी मांग की।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान अघोषित बिजली कटौती से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, प्रभात शुक्ला, इकराम अली, अंकित श्रीवास्तव, आकाश शर्मा, अभय यादव, सूर्यकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments