Ticker

6/recent/ticker-posts

एक बीज, एक पेड़, अनेक जीवन: गोदावल में वन विभाग ने चलाया बीज बुवाई अभियान



शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। वनमंडल उत्तर शहडोल के अंतर्गत "एक बीज, एक पेड़, अनेक जीवन" अभियान के तहत ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के गोदावल बीट में बीज बुवाई का कार्य किया गया। अभियान का उद्देश्य स्थानीय प्रजातियों के बीजों का संग्रह कर अधिक से अधिक पौधों का विकास और हरित क्षेत्र बढ़ाना है।

डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि वन विभाग द्वारा जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्यौहारी के गोदावल क्षेत्र में भी बीज बुवाई का कार्य कराया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन, महुआ, सागौन जैसी स्थानीय प्रजातियों के बीज एकत्र कर उनकी बुवाई करें, ताकि भविष्य के लिए हरियाली सुरक्षित की जा सके।

वन विभाग का संदेश है कि "एक बीज में छिपा है कल का जंगल", इसलिए जनभागीदारी से अधिक से अधिक पौधे तैयार कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।




 


Post a Comment

0 Comments