Ticker

6/recent/ticker-posts

घर के पास कुएं में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, खेलते-खेलते पहुंचा था अमहा टोला

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव के अमहा टोला में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास स्थित कुएं में डूबने से 6 वर्षीय मासूम किसन बैगा पिता भगत लाल बैगा की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बच्चा खेलते-खेलते घर के पास स्थित कुएं तक पहुंच गया और उसमें गिरने से डूब गया। काफी देर तक जब वह घर और आसपास नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कुएं में देखने पर बच्चे का शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश कुएं में डूबने का माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments