Ticker

6/recent/ticker-posts

मेडिकल कॉलेज में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

 


शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के प्रकार, बचाव के उपाय और तात्कालिक प्रतिक्रिया की रणनीतियों की जानकारी दी गई।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेन्द्र सिंह ने कहा कि आपदाएं बिना पूर्व चेतावनी के आ सकती हैं, इसलिए चिकित्सा संस्थान और स्टाफ को हर समय तैयार रहना जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षण में सीखी बातों को कार्यक्षेत्र में लागू करने की अपील की।

अस्पताल प्रबंधक डॉ. साबिर खान ने आंतरिक आपदा, जैसे आग और गैस रिसाव तथा बाहरी आपदा, जैसे सड़क दुर्घटना और महामारी से निपटने के तरीके बताए। उन्होंने आग, बाढ़ और भूकंप जैसी परिस्थितियों की जानकारी देने के साथ फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रभारी डीन डॉ. राजेश खरात, फायर सेफ्टी प्रभारी डॉ. अवतार, डॉ. राजेश टेम्भुनिक्कर, बायोमेडिकल इंजीनियर अभिषेक सोनी और सहायक प्रबंधक कमल कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के HOD मौजूद रहे। चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी प्रशिक्षण में शामिल हुए।



Post a Comment

0 Comments