Ticker

6/recent/ticker-posts

कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को मामूली चोट; मजदूर दूसरे ट्रक में शिफ्ट करते रहे कोयला



 शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर कोटमा तिराहे के पास सोमवार को कोयला लोड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।

जानकारी के अनुसार कोयला लोड ट्रक बुढ़ार की ओर से शहडोल की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कोटमा तिराहे के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद उसमें लदा कोयला फैल गया। हादसे के बाद सोमवार सुबह से मजदूरों की मदद से पलटे ट्रक से कोयला निकालकर दूसरे ट्रक में लोड कराया जा रहा है।

घटना के बाद मौके पर ट्रक को हटाने और उसमें लदे कोयले को दूसरे वाहन में शिफ्ट करने का काम चलता रहा। हालांकि, ट्रक में लोड कोयला कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही कोयले के स्रोत और गंतव्य की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments