शहडोल।मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के प्रदेश संगठन सचिव अजय जायसवाल के निर्देश पर संभागीय अध्यक्ष कमलेश दहिया ने दैनिक उत्प्रेरक टाइम्स के सहायक संपादक जमीलुर्रहमान को शहडोल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जमीलुर्रहमान ने कहा कि वे जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे और सक्रिय एवं युवा पत्रकारों को संगठन से जोड़कर पत्रकार हितों के लिए कार्य करेंगे। पिछले एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय जमीलुर्रहमान जनहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में खुशी का माहौल है और पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है।

0 Comments