Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्यालय में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; 20 हजार का सामान बरामद

 


शहडोल।सादिक खान 

शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र के छतवई स्थित सांदीपनि विद्यालय की मल्टीपरपज बिल्डिंग में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एम्प्लीफायर, माइक और केबल तार बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना 25 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे हुई थी। मामले में छतवई निवासी दीपक सिंह उर्फ डीके (26) और बंटी बर्मन (22) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments