Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्लड के बदले 3500 रुपये लेने के मामले में जांच अधूरी, आखिर कार्रवाई कब तक?



शहडोल। सादिक खान 

 शहडोल। जिला चिकित्सालय में मरीज को ब्लड उपलब्ध कराने के बदले करीब 3500 रुपये लेने के मामले में अधिकारियों ने जांच टीम गठित की थी, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। मामला सामने आने के बाद संबंधित महिला को रकम वापस करा दी गई थी, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

जांच में हो रही देरी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जांच अधिकारी ने भी जांच अधूरी होने की बात स्वीकार की है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर जांच पूरी होने में इतना समय क्यों लग रहा है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब तक होगी? अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई थी, लेकिन जांच पूरी होने और कार्रवाई का इंतजार अब भी बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments