शहडोल। सादिक खान
शहडोल। गोहपारू पुलिस ने गांजे की खेती का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर गांजे के दो हरे पेड़ो को बरामद किया है। पुलिस ने यह कारवाही आरोपी के घर से की है। पुलिस ने मामले में दो 10 फिट लम्बा गांजे का पेड़ बरामद किया है। जिसकी कीमत तीस हजार से अधिक बताई गई है। पूर्व में भी गोहपारू थाना क्षेत्र में गांजे की खेती का मामला सामने आ चुका है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोडारु गांव से यह कारवाही की गई है। पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि गोडारु गांव में महेंद्र सिंह गोड अपने घर की बाड़ी में गांजे की खेती किया हुआ है। सूचना के बाद पुलिस की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची ,तो आरोपी के बाड़ी में गांजे के दो हरे पेड़ लगे पाए गए,जिसे पुलिस ने मौके से उखड़वा कर जप्ती की कार्रवाई की है।
दोनों पेड़ों की लंबाई लगभग 10 फीट की बताई गई है, पुलिस ने बताया कि दोनों पेड़ों की कीमत 30 हजार से अधिक है। मामले में पुलिस ने महेंद्र सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार महेंद्र अपने घर के सामने स्थित बाड़ी में गांजे की खेती किए हुए था,और पुलिस ने जब छापा मारा तो पुलिस को दो ही पेड़ मिले हैं।उसके पहले ही उसने कई पेड़ों को उखाड़ कर बिक्री और उपयोग कर लिया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा हमे मौके पर दो पेड़ मिले थे, जिसे हमने जप्त किया है।
गोहपारू में पहले भी गांजे की खेती के मामले सामने आ चुके हैं। गोहपारू पुलिस ने कई बार ऐसी कार्यवाही की है।जिसमें घर की बाड़ी व खेत में गांजे के हरे पेड़ बरामद किए गए हैं।
0 Comments