Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध खनिज परिवहन पर ब्यौहारी पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर स्वराज ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। ब्यौहारी पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात गश्त के दौरान रेत से लदा एक बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान बनसुकली चौराहा के आगे भोगिया रोड पर सामने से आ रहे लाल रंग के स्वराज ट्रैक्टर (मॉडल 733 FE) को रोकने का संकेत दिया गया। पुलिस टीम को देखते ही चालक घबरा गया और ट्रैक्टर की रफ्तार धीमी कर उसे बीच सड़क पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए गलियों में भाग निकला। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद चालक फरार होने में सफल रहा।

मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच करने पर उसमें लगभग 03 घनमीटर अवैध रेत लोड पाई गई। वाहन पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। ट्रैक्टर का इंजन नंबर CA 2009/SHL08042 एवं चेसिस नंबर MBNBZ49NESTL21074 पाया गया। जब्त मशरुका की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्यौहारी उ.पु.अ. ऋषभ छारी के नेतृत्व में उनि बालकरण प्रजापति, सउनि राजेन्द्र द्विवेदी, प्रआर. हीरा सिंह, चालक आरक्षक रामहरि गुर्जर एवं आरक्षक गंगा सागर गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments