शहडोल। सादिक खान
शहडोल।युवा कांग्रेस के “चलो पंचायत वार्ड चलो” अभियान के तहत 23 जनवरी 2026 को युवा कांग्रेस की शहडोल जोन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह का शहडोल जिले में आगमन हुआ। उनके इस दौरे का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान योगिता सिंह ने बूथ लेवल, पंचायत लेवल एवं वार्ड लेवल की बैठकों में सहभागिता की। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे, आगामी रणनीतियों और जनसमस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ गहन चर्चा की। साथ ही उन्होंने युवाओं को संगठन के प्रति समर्पित रहकर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, जयसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष शेख साजिल, ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंहनगर अंकित पांडेय, ब्लॉक उपाध्यक्ष आदेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष जैतपुर आशीष मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष सिंहपुर शिवम यादव, जिला महासचिव शेख आबिद, श्रीनमो गर्ग सहित प्रभात शुक्ला, इकराम अली, सुहैल आलम, सत्यम प्रजापति, रोशन चौधरी एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संगठन को पंचायत और वार्ड स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

0 Comments