Ticker

6/recent/ticker-posts

जालसाजी का बड़ा खेल बेनकाब, लाखों हड़पने वाली महिला गिरफ्तार



शहडोल। सादिक खान 

 शहडोल। पैसा ऐंठने के लिये अब तक जालसाज आमजन को शिकार बनाते रहें है लेकिन शहडोल जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक शातिर महिला ने एक सरकारी बैंक के साथ ही ठगी कर डाली। उसने बिजली विभाग में अपनी फर्जी नियुक्ति एवं जाली पे स्लिप बनाकर स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया शाखा कूदरी शहडोल से 10 लाख, पचास हजार, पांच सौ रुपए का लोंन निकवा लिया। जब बैंक प्रबंधन को महिला की हरकत का पता चला तो सम्बंधित सोहगपुर थाना में महिला के खिलाफ शाखा प्रबंधक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गईं। जिसके बाद पुलिस द्वारा शिकायत का सत्यापन कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर रविवार शाम प्रेस नोट जारी कर मामले का खुलासा किया गया है।

क्या है पूरा मामला 

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुदरी रोड, बस स्टैंड शहडोल शाखा में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर एक्सप्रेसक्रेडिट लोन प्राप्त करने के मामले में थाना सोहागपुर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।क्रांति कुमार साहू, एसबीआई बैंक शाखा कुदरी रोड शहडोल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

बैंक मैनेजर के अनुसार आरोपिया बिशाखा दांगी पिता प्राणसिंह दांगी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मानेगांव पोस्ट जैतपुर कोपरा तहसील देवरी जिला सागर (म.प्र.) द्वारा बिजली विभाग में फर्जी नियुक्ति आदेश एवं फर्जी पेस्लिप सहित अन्य कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर कुल (दस लाख पचास हजार पाँच सौ रुपये) का एक्सप्रेस क्रेडिट लोन प्राप्त किया गया । लोन राशि प्राप्त करने के बाद आरोपिया फरार हो गई थी तथा ऋण की किश्तें जमा नहीं कर रही थी ।

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी सोहागपुर अरुण पाण्डेय द्वारा विशेष टीम गठित की गई। टीम में सउनि संतोष कोल, प्रआर क्र. राजकुमार जायसवाल, प्रआर क्र. मुकेश पटेल एवं महिला आरक्षक मेनका धूमकेत शामिल रहे। टीम को सागर, भोपाल एवं नर्मदापुरम रवाना किया गया।विवेचना के दौरान संबंधित विभागों से आरोपिया की नियुक्ति संबंधी जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें नियुक्तिआदेश फर्जी पाया गया। तकनीकी साक्ष्य के आधार आरोपिया का पता कर नर्मदापुरम स्थित उसके किराये के मकान से गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपिया ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पैसों की आवश्यकता होने के कारण उसने नौकरीपेशा दर्शाकर अधिक राशि का लोन लेने की योजना बनाई। फरवरी 2025 में अपने लैपटॉप से ऑनलाइन एमपीईबी (बिजली विभाग) के पूर्व जारी आदेश डाउनलोड कर उन्हें एडिट कर स्वयं को अनूपपुर कार्यालय में लाइनमैन अटेंडेंट पद पर नियुक्त दर्शाते हुए फर्जी आदेश पत्र तैयार किया। 

इसके पश्चात एसबीआई बैंक कुदरी रोड शाखा में फर्जी ऑफर लेटर, पेस्लिप एवं आईसीआईसीआई बैंक खाता स्टेटमेंट जमा कर धोखाधड़ी पूर्वक लोन प्राप्त कर राशि का निजी उपयोग किया। आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया है।


Post a Comment

0 Comments