Ticker

6/recent/ticker-posts

अनुराग ने पास की सीएस की परीक्षा



शहडोल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल कार्यालय में पदस्थ लिपिक संतोष सिँह के सुपुत्र अनुराग सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से 'कंपनी सेक्रेटरी' (CS) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अनुराग सिंह अब एक प्रोफेशनल कंपनी सेक्रेटरी (CS) बन चुके है। वर्तमान समय अनुराग जे एस डब्ल्यू इंफ़्रा मुंबई में सेक्रेट्रियल कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत है। विदित हो कि किसी भी बड़ी एवं मल्टी नेशनल कंपनी में सीएस यानी कंपनी सेकेट्री का पद बहुत ही महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी वाला होता है। जो कि कंपनी संचालन में भी अहम् भूमिका भी निभाता है। निश्चित श्री सिंह पुत्र की यह सफलता सभी के लिए गर्व की बात है। सी एम एच ओ कार्यालय में पदस्थ श्री सिँह के सहकर्मियों एवं ईष्ठ मित्रों ने उनके पुत्र के उज्वल भविष्य की कामना कर उसे बधाई प्रेषित की है।


Post a Comment

0 Comments