Ticker

6/recent/ticker-posts

तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रही बालिका को ट्रक ने रौंदा मौत

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसनगरी में गुरुवार देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। बसा-टोटका मार्ग पर सड़क पार कर रही 14 वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूही सिंह (14) पिता राकेश सिंह निवासी ग्राम बसनगरी घर से बस्ती की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

घटना होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश था तथा वे सड़क जाम करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले में मर्ग कायम कर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments