Ticker

6/recent/ticker-posts

पकरिहा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक व मालिक पर केस दर्ज



शहडोल। सादिक खान 

 शहडोल। जिले के केशवाही पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पकरिहा में दबिश दी, जहां महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक सीजी-31-सी 2545 ट्रॉली में रेत लोड कर परिवहन करते पाया गया।

जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक पारस केवट (25) पिता मिठाई लाल केवट तथा वाहन स्वामी विष्णुकांत शुक्ला, दोनों निवासी ग्राम पकरिहा चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी बुढार के निर्देशन में की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक राजभान सिंह, आरक्षक उमेश राठौर एवं गणेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments