Ticker

6/recent/ticker-posts

अंबेडकर प्रतिमा का टूटा चश्मा बना उपेक्षा का प्रतीक, 2 साल बाद भी नहीं जागा प्रशासन



शहडोल। सादिक खान 

शहडोल संभाग के अंबेडकर चौक स्थित विश्व रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा पिछले दो वर्षों से टूटा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन अब तक उदासीन बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद न तो चश्मा बदला गया और न ही स्थल की साफ-सफाई पर ध्यान दिया गया। क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे खोदे जाने से स्थिति और खराब हो गई है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर विशाल रैली और विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, ऐसे में व्यवस्थाओं की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका की है या अन्य प्रशासनिक विभाग की, और कब तक बाबा साहब की प्रतिमा यूं ही उपेक्षा का शिकार बनी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments