शहडोल। सादिक खान
शहडोल। जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में शिक्षक बताए जा रहे शख्स के द्वारा पड़ोसी के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राजेन्द्र प्रताप सिंह (53) निवासी वार्ड क्रमांक 17, अमन पैलेस के पीछे रामानुज नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले शिक्षक बताए जा रहे सूर्यप्रकाश तिवारी के साथ बीते कुछ दिनों से मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित जब अपनी गाड़ी खड़ी करने पहुंचे तो देखा कि आरोपी ने वहां बड़े-बड़े पत्थर रख दिए थे।
जब फरियादी ने पत्थर हटाने को कहा तो आरोपी शिक्षक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी से हमला कर दिया, जिससे राजेन्द्र प्रताप सिंह के बाएं हाथ, पीठ और घुटने में चोटें आईं। शोर सुनकर उनकी पत्नी सीमा सिंह सहित पड़ोसी ज्ञान सिंह और शिवम सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी

0 Comments