Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में रेत माफिया बेलगाम—दिनदहाड़े उत्खनन, हादसे के बाद भी नहीं थम रहा खेल

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले में रेत का ठेका नहीं होने के बावजूद अवैध उत्खनन और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के नरवार, विजौरी और कुंवर सेझा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दिनदहाड़े सोन नदी से ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए रेत निकालते लोग दिखाई दे रहे हैं।

रात में सप्लाई का संगठित नेटवर्क

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्थानीय माफिया पहले ट्रैक्टर ट्राली से नदी से रेत निकालकर किनारे जमा करते हैं और रात होते ही मिनी ट्रकों में लोड कर शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते हैं। इस पूरे नेटवर्क के पीछे मिलीभगत के आरोप भी सामने आ रहे हैं।

अवैध रेत से जुड़ा जानलेवा हादसा

हाल ही में सोहागपुर थाने के सामने रेत उतारते समय एक मिनी ट्रक ने राजमिस्त्री को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन पिपरिया निवासी छेकलाल यादव का बताया गया, जिसे खनिज विभाग ने जब्त किया है।

देवलौंद में भी चरम पर अवैध खनन

देवलौंद थाना क्षेत्र में भी रेत माफिया सक्रिय हैं। यहां से ट्रकों और हाईवा में रेत भरकर रीवा और उत्तर प्रदेश तक सप्लाई की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान पर पटवारी की हत्या हुई थी, वहीं अब भी अवैध उत्खनन जारी है। प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments