शहडोल । सादिक खान
शहडोल। जिले के जयसिंहनगर और गोहपारू थाना क्षेत्र की सीमा में स्थित चुन्दी नदी के पास रविवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर ही फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों को पीछे खिंचवाकर केबिन में फंसे चालकों को बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
समय रहते पुलिस द्वारा किए गए रेस्क्यू के कारण दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments