Ticker

6/recent/ticker-posts

स्कूल पहुंचे पुलिस और डॉक्टर, 300 से ज्यादा विद्यार्थियों को बताया- नशे से कैसे बचें, क्यों है यह जरूरी

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जैतपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को शासकीय मॉडल स्कूल भाटिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रत्नेश मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य सिद्दीकी सहित शिक्षक मौजूद रहे। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, इससे बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि स्कूल इसलिए चुना गया क्योंकि यहां पढ़ने वाले बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि उन्हें शुरुआत से ही नशे के नुकसान और उसके दुष्परिणामों की जानकारी दी जाए तो वे स्वयं भी इससे दूर रहेंगे और समाज को भी जागरूक करेंगे।

मेडिकल ऑफिसर डॉ. रत्नेश मिश्रा ने बताया कि विशेष रूप से 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों में किशोरावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे समय में गलत संगत और जिज्ञासा के कारण कई युवा नशे की ओर आकर्षित हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के व्यावहारिक तरीके भी बताए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने और स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments