Ticker

6/recent/ticker-posts

बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ के योगदान को सराहा गया तथा आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम मेडिकल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह और अस्पताल प्रबंधक डॉ. साबिर खान की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रभारी मेट्रन रश्मि गुप्ता, प्रभारी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट दीपा, नर्सिंग ऑफिसर अंकित, दीपेश, रोहित सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नागेंद्र सिंह ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ है। मरीजों की देखभाल और इलाज को सफल बनाने में उनकी भूमिका सबसे अहम होती है। वहीं अस्पताल प्रबंधक डॉ. साबिर खान ने नर्सिंग समुदाय की एकता और टीम भावना पर जोर देते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

मेट्रन रश्मि गुप्ता और नर्सिंग सुपरिटेंडेंट दीपा ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन और नर्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने मरीजों की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।



Post a Comment

0 Comments