Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल के अखिलेश शुक्ला को मिला देश का प्रतिष्ठित '40 अंडर 40' पत्रकारिता अवॉर्ड



 नई दिल्ली में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित, ग्रामीण और पर्यावरण पत्रकारिता के लिए मिली पहचान

शहडोल जिले के ग्राम एताझर निवासी और ईटीवी भारत के संवाददाता अखिलेश शुक्ला को देश के प्रतिष्ठित 'समाचार4मीडिया 40 अंडर 40 पत्रकारिता अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

अखिलेश शुक्ला को ग्रामीण, पर्यावरण, कृषि और वन्यजीव पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया। उनकी रिपोर्टिंग से शहडोल के विचारपुर गांव को 'मिनी ब्राजील' के नाम से राष्ट्रीय पहचान मिली। इस गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों का उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'मन की बात' कार्यक्रम में किया था, जिसके बाद कई खिलाड़ियों को जर्मनी में प्रशिक्षण का अवसर मिला।

अखिलेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ से की थी। उन्होंने यह सम्मान मीडिया जगत के युगदृष्टा रामोजी राव और ईटीवी भारत समूह को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें पर्यावरण और जनसरोकार के मुद्दों पर और बेहतर पत्रकारिता के लिए प्रेरित करेगा।

'समाचार4मीडिया 40 अंडर 40' देश के 40 वर्ष से कम आयु के उन 40 पत्रकारों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्य से राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष चयन प्रक्रिया की जूरी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शशि शेखर ने की।



Post a Comment

0 Comments