Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 500 घन मीटर रेत जेसीबी से नष्ट

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले में अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देश पर जयसिंहनगर तहसील के ग्राम बराछ में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित करीब 500 घन मीटर रेत को जेसीबी मशीनों की मदद से नष्ट किया गया।

प्रशासन के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जयसिंहनगर और खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रभारी खनि निरीक्षक शहडोल ने पुलिस विभाग ब्यौहारी के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से जमा रेत में दो जेसीबी मशीनों से मिट्टी मिलाकर उसका विनष्टीकरण किया, ताकि उसका दोबारा उपयोग न किया जा सके।

खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से ब्यौहारी तहसील के चिन्हित क्षेत्रों में खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें नियमित निगरानी कर रही हैं


Post a Comment

0 Comments