Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में आधुनिक कैथ लैब की शुरुआत, आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 5 जुलाई को होगा शुभारंभ

 


शहडोल। जिले में हृदय रोगियों के इलाज की सुविधाओं में एक और विस्तार होने जा रहा है। आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैथ लैब का शुभारंभ 5 जुलाई को किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इस सुविधा के शुरू होने से हृदय संबंधी जांच और उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। शुभारंभ अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कैथ लैब के संचालन से एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी सहित हृदय रोगों के आधुनिक उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम शनिवार, 5 जुलाई को अस्पताल परिसर में आयोजित किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments