Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल पुलिस की सख्ती जारी: अवैध रेत परिवहन पर गोहपारू पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त



 शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोहपारू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असवारी गांव के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक मैसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन जब्त कर चालक व मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने मैसी ट्रैक्टर के चालक सुमित कुमार बैगा (पिता रामशरण बैगा) एवं वाहन मालिक सुरेश सिंह, दोनों निवासी देवरी नंबर-02, थाना गोहपारू, के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले देवलौंद पुलिस ने भी अवैध रेत परिवहन करते हुए दो हाइवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध खनन और परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

Post a Comment

0 Comments