शहडोल। नगर पालिका क्षेत्र के बाणगंगा बाइपास के पास रीवा रोड इन दिनों लगातार जाम की समस्या से जूझ रहा है। मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगने वाली सब्जी दुकानों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय स्थिति सबसे अधिक गंभीर हो जाती है, जब मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर अस्थायी सब्जी दुकानें लगने से सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है। ग्राहक भी अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं, जिससे रीवा-शहडोल मुख्य मार्ग पर गुजरने वाले बड़े वाहनों, बसों और एंबुलेंस तक को निकलने में परेशानी होती है।
समस्या को और गंभीर बना रहा सड़क के बीच बना बड़ा गड्ढा है। गड्ढे से बचने के प्रयास में वाहन चालक अचानक दिशा बदलते हैं, जिससे जाम और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और कई वाहन चालक उसमें फंस जाते हैं।
रोजाना इस मार्ग से हजारों लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे लगने वाले अस्थायी बाजार को व्यवस्थित किया जाए, अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाए तथा सड़क पर बने गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को जाम और संभावित हादसों से राहत मिल सके। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर हो सकती

0 Comments