Ticker

6/recent/ticker-posts

"कैथलैब के रूप में आदित्य हॉस्पिटल ने संभाग को दी बड़ी सौगात" — सांसद हिमाद्री सिंह

 


"आम जन की स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित सुपर स्पेशलिटी सेवा" — डॉ. आदित्य द्विवेदी

शहडोल। शहडोल संभाग के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने शहडोल संभाग को हृदय रोग के उपचार और सेवा के लिए अत्याधुनिक कैथलैब की सौगात दी। गौरतलब है कि हृदय जैसी गंभीर बीमारियों में आपातकालीन स्थिति के दौरान क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था। इस दौरान हार्ट अटैक जैसे मामलों में कई लोगों की जान भी चली जाती थी।

कैथलैब, हृदय रोग विशेषज्ञ शहडोल संभाग के लिए बड़ी सौगात

शहडोल संभाग की लोकप्रिय सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि कैथलैब और हृदय रोग विशेषज्ञ की सुविधा शहडोल संभाग की लंबे समय से जरूरत थी, जिसे आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने सौगात के रूप में प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा आपातकालीन स्थिति से लेकर सामान्य हृदय रोगियों के लिए भी वरदान साबित होगी। सांसद ने उम्मीद जताई कि अस्पताल हर परिस्थिति में क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगा।


विशेषज्ञ चिकित्सकों के समर्पण को सलाम

आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने पर जयसिंह मरावी ने कहा कि देश के महानगरों से आए विशेषज्ञ चिकित्सक इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पूरे समर्पण के साथ सेवा दे रहे हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी तन्मयता के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहें।

स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में शहडोल को बेहतर बनाना हमारा मकसद

आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आदित्य द्विवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में शहडोल संभाग को सर्वसुविधायुक्त बनाना, रेफरल कल्चर से मुक्ति दिलाना और हर परिस्थिति में आमजन के साथ खड़े रहना उनका मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि "अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है।" उनका लक्ष्य महानगरों की तर्ज पर शहडोल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से अस्पताल पर विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

भव्य शुभारंभ और सम्मान समारोह

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा और सकारात्मक कार्य करने वाले समाजसेवियों तथा समाज के लिए समर्पित चिकित्सकों का मुख्य अतिथियों के करकमलों से सम्मान किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, डॉ. अशोक जैन, डॉ. एन.के. सोनी, डॉ. उमेश नामदेव, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. अलका तिवारी, डॉ. जी.डी. सिंह, डॉ. एस.पी. राय, डॉ. एस.एन. दुबे, डॉ. सुधा नामदेव, डॉ. एस.सी. त्रिपाठी सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। कार्यक्रम में आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आदित्य द्विवेदी के पिता श्री ललन राम द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समाजसेवी और सोशल मीडिया में बेहतर कार्य करने वालों का भी सम्मान

समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिखर दंड, रूपाली सिंघई और गौरव मिश्रा का सम्मान किया गया। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक संदेश देने वाले युवाओं अमित गर्ग, संजीत सोनी, प्रशांत मिश्रा, ऋषभ साह और पुष्कर साहू को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सौम्या सिंघाई, अनिल द्विवेदी एवं जसपाल जी ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि भोज का आयोजन भी आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिवार द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments