Ticker

6/recent/ticker-posts

पार्वती हॉस्पिटल में हड्डी एवं स्पाइन रोगों का विशेषज्ञ उपचार, डॉ. प्रशांत मिश्रा देंगे परामर्श

 



शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। शहर के बुढार रोड, कमला नगर स्थित पार्वती हॉस्पिटल में हड्डी एवं स्पाइन रोगों के उपचार के लिए डॉ. प्रशांत मिश्रा (MBBS, MS Ortho) की सेवाएं उपलब्ध हैं। डॉ. मिश्रा हड्डी एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ हैं और विभिन्न प्रकार की हड्डी, जोड़ एवं रीढ़ से संबंधित समस्याओं का उपचार करते हैं।

पार्वती हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ों के दर्द, फ्रैक्चर एवं ट्रॉमा, स्पाइन (रीढ़) से संबंधित रोग, घुटना, कूल्हा एवं कंधे की समस्याओं सहित आर्थोपेडिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी और जोड़ प्रत्यारोपण (Joint Replacement) जैसी विशेषज्ञ सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार डॉ. प्रशांत मिश्रा प्रतिदिन सोमवार से रविवार तक मरीजों को परामर्श देंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा शाम 8 बजे से रात 9 बजे तक मरीज परामर्श ले सकते हैं।

पार्वती हॉस्पिटल बुढार रोड, कमला नगर, शहडोल में स्थित है। अस्पताल से संपर्क के लिए 9109559255 नंबर जारी किया गया है। अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


Post a Comment

0 Comments