Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल यातायात थाने की कमान अब अमित विश्वकर्मा के हाथ

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात थाने में नए प्रभारी की पदस्थापना की गई है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद भोपाल से स्थानांतरित होकर आए आरआई अमित विश्वकर्मा ने शहडोल यातायात प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

अमित विश्वकर्मा इससे पहले रीवा के मऊगंज में यातायात प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शहडोल में जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जिले की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित और बेहतर बनाने के लिए उनका पूरा प्रयास रहेगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था में सुधार, सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नए यातायात प्रभारी के सामने शहर और जिले में बढ़ते यातायात दबाव को व्यवस्थित करना भी बड़ी चुनौती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments