शहडोल। राज्य शासन ने शहडोल संभाग के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार पत्र पत्रिका के डिप्टी न्यूज एडिटर संदीप तिवारी को अधिमान्यता प्रदान की है। शुक्रवार को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में उप संचालक जनसंपर्क गुलाब सिंह मर्सकोले ने उन्हें अधिमान्यता कार्ड प्रदान किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सहायक संचालक गजेंद्र द्विवेदी सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकारों ने भी संदीप तिवारी को अधिमान्यता मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।



0 Comments