Ticker

6/recent/ticker-posts

नए कलेक्टर की एंट्री और खनन माफियों पर एक्शन, अवैध रेत परिवहन में तीन वाहन जब्त



हडोल। सादिक खान 

 शहडोल। जिले में नए कलेक्टर के पदभार संभालने के बाद अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज होती दिखाई दे रही है। जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम लगातार अवैध रेत के भंडारण और परिवहन पर नजर रख रही है। इसी क्रम में ब्यौहारी तहसील क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेत से भरे तीन वाहनों को जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर मध्यरात्रि में खनिज विभाग की टीम ने तहसील ब्यौहारी के ग्राम मैरटोला में पेट्रोल पंप के पास जांच की। इस दौरान हाईवा क्रमांक एम पी 17/ जेड एफ /1742 में करीब 28 घनमीटर खनिज रेत का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन चालक के पास रेत परिवहन के लिए आवश्यक अभिवहन पारपत्र (ETP) नहीं मिला। इसके बाद टीम ने वाहन को जब्त कर लिया।

विभाग के अनुसार, हाईवा के स्वामी मृगेंद्र सिंह उर्फ चिक्कू, निवासी कंधवार, जिला सीधी बताए गए हैं। कार्रवाई के दौरान दो अन्य ट्रैक्टर भी खनिज रेत का परिवहन करते पाए गए। इनमें एक ट्रैक्टर का पंजीयन क्रमांक MP18ZK7247 है, जबकि दूसरा मैसी फर्ग्यूसन कंपनी का लाल रंग का ट्रैक्टर है, जिस पर नंबर दर्ज नहीं था।

खनिज विभाग ने तीनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से थाना ब्यौहारी परिसर में खड़ा कराया है। विभाग की ओर से बताया गया है कि सभी वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रकरणों को कलेक्टर न्यायालय, शहडोल में प्रस्तुत किया जाएगा।

जिले में लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध रेत के परिवहन और भंडारण से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। खनिज विभाग ने आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments