Ticker

6/recent/ticker-posts

रिमार-कुदरी जंगल में मवेशी तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 मवेशियों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

 


शहडोल।सादिक खान 

शहडोल। जिले के सीधी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रिमार और कुदरी जंगल के बीच पैदल ले जाए जा रहे 25 मवेशियों को बरामद किया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसमें तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जानकी जोगी, रामचरित अहिरवार और रामलखन जोगी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी जंगल के रास्ते मवेशियों को पैदल ले जा रहे थे। संदेह है कि मवेशियों को अवैध रूप से दूसरे जिले या राज्य में ले जाने की तैयारी थी। बरामद सभी 25 मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर उनके संरक्षण की व्यवस्था की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा मवेशियों की खरीद-फरोख्त कहां की जानी थी।

पुलिस का कहना है कि जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments