Ticker

6/recent/ticker-posts

मेटरनिटी विंग में बार-बार ड्यूटी बदलने से काम प्रभावित, OT का AC खराब, दीवारों पर फंगस से इंफेक्शन का खतरा

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग में व्यवस्थाओं को लेकर स्टाफ ने कई गंभीर समस्याएं उठाई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रसव और ऑपरेशन जैसी संवेदनशील सेवाओं के बीच जरूरी व्यवस्थाएं सुचारु नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, प्रशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी में बार-बार बदलाव किए जाने से भी स्टाफ के साथ मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों के अनुसार लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में पर्याप्त पानी की उपलब्धता नहीं है। पहले गर्मी के दौरान पानी की कमी के लिए जलस्तर कम होने की बात कही गई थी, लेकिन बारिश के बाद भी समस्या बनी हुई है। मेटरनिटी विंग में प्रसव और ऑपरेशन लगातार होते हैं, ऐसे में पानी की व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे सफाई और जरूरी प्रक्रियाओं में परेशानी आती है।

करीब एक साल से खराब है ओटी का AC

स्टाफ का आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर का AC लंबे समय से खराब है। गर्मी शुरू होने से पहले ही इसे ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हुई। खराब AC से पानी टपककर ओटी के अंदर गिरता है। लगातार नमी के कारण दीवारों पर फंगस भी दिखाई देने लगी है। जिससे मरीजों को इन्फेक्शन का खतरा भी है।कर्मचारियों ने ऑपरेशन थिएटर जैसी जगह पर इस स्थिति को मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर बताया है।

अधिकारियों को कई बार दी जानकारी

स्टाफ का कहना है कि ड्यूटी व्यवस्था, पानी और AC की समस्या को लेकर सिविल सर्जन, मैनेजर और मेट्रन को कई बार जानकारी दी गई। पिछले महीने मेटरनिटी विंग के एक डॉक्टर ने भी सिविल सर्जन से मुलाकात कर समस्याओं पर चर्चा की थी। कर्मचारियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

मामले में सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए हैं। ए सी को हाल में ही सुधरवाया गया था,अभी ऐसी चल रही है, रही बात पानी की तो पानी आ रहा है।



Post a Comment

0 Comments