शहडोल। सादिक खान
शहडोल। खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बुढ़ार तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की। विभागीय अमले ने जांच के दौरान कोयला और गिट्टी का परिवहन कर रहे दो वाहनों को दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर जब्त किया है।
कलेक्टर के निर्देशन और खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी अभिषेक पटले के नेतृत्व में टीम ने बुढ़ार क्षेत्र में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान ट्रेलर क्रमांक CG04PJ1436 को कोयला परिवहन करते हुए रोका गया। जांच में चालक ने 31 अगस्त 2026 की रॉयल्टी बताई, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी। टीम ने वाहन को खनिज सहित जब्त कर लिया।
इसी तरह MP18ZF9912 क्रमांक के डंपर को गिट्टी का परिवहन करते पकड़ा गया। जांच के दौरान चालक के पास खनिज परिवहन के लिए आवश्यक ई-टीपी नहीं मिली। इस पर डंपर को भी गिट्टी सहित जब्त कर लिया गया।
दोनों जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना बुढ़ार की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग ने दोनों मामलों में नियमानुसार अवैध परिवहन के प्रकरण तैयार किए हैं। आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय, शहडोल में प्रस्तुत किए जाएंगे।

0 Comments