Ticker

6/recent/ticker-posts

सुरक्षित और कानूनी गर्भपात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने बताए कानून और सेवाओं के प्रावधान

 


शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हॉस्पिटल एलटी में हुए कार्यक्रम में सुरक्षित एवं कानूनी गर्भपात सेवाओं, महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रजनन अधिकारों को लेकर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने MTP एक्ट 2021, POCSO और PCPNDT एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। डॉ. सोना सिंह ने कॉम्प्रिहेंसिव अबॉर्शन केयर (CAC) और MTP एक्ट, डॉ. अभिषेक पिल्लई ने MTP एवं POCSO एक्ट के संबंध और डॉ. नेहा जैन ने PCPNDT एक्ट पर जानकारी दी।

पैनल चर्चा में महिलाओं तक CAC सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, महिला थाना प्रभारी, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसके बाद प्रश्नोत्तरी और फीडबैक सत्र भी हुआ।

Post a Comment

0 Comments